कांवड़ यात्रा के लिए लगी बैरिकेडिंग बनी जानलेवा, रस्सी में फंसकर स्कूटी सवार की मौत
संवाददाता, जुलाई 30 -- यूपी के शामली में कांवड़ यात्रा के लिए हाईवे पर की गई बैरिकेडिंग जानलेवा बन गई, पानीपत-खटीमा नेशनल हाईवे पर बैरिकेड की रस्सी में स्कूटी उलझने से 33 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। बुधवार सुबह हादसे का शिकार बाबरी थाना क्षेत्र के गांव तलवा माजरा निवासी कमल उर्फ विश्वास हुआ।रस्सी में स्कूटी फंसने से सड़क पर गिरने से हुआ हादसा मामले में मिली जानकारी के अनुसार बाबरी थाना क्षेत्र के गांव तलवा माजरा निवासी कमल उर्फ विश्वास बुधवार सुबह स्कूटी से बनत की ओर जा रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार जैसे ही वह बनत पुल के निकट पहुंचा, कांवड़ यात्रा के लिए लगाए गए बैरिकेड की रस्सी उसकी स्कूटी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.