मेरठ, जुलाई 13 -- कांवड़ यात्रा के लिए पुलिस-प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। अस्थाई पुलिस चौकियां और चेकपोस्ट बनाने का काम भी शुरू हो गया है। कांवड़ पटरी मार्ग से लेकर एनएच-58 पर तमाम जगहों पर लोकेशन देखी गई है। दूसरी ओर, मोदीपुरम पुलिस चौकी, सिवाया टोल प्लाजा, भोला झाल पर मिनी कंट्रोल रूम बनाने को लेकर भी व्यवस्था बनाई जा रही है। कांवड़ यात्रा के दौरान मेरठ पुलिस ने अस्थाई चौकी-चेकपोस्ट के लिए जगह देखनी शुरू कर दी है। सर्वे शुरू कर दिया गया है। गंगनहर कांवड़ पटरी मार्ग पर मुजफ्फरनगर बार्डर से लेकर गाजियाबाद के बीच मेरठ पुलिस अस्थाई पुलिस चौकी और चेकपोस्ट बनाती है। इन्हें दोबारा से बनाने का काम शुरू हो गया है। फिलहाल 10 जगहों पर पुलिस चौकी और 15 चेकपोस्ट बनाने को लेकर सहमति बनी है। यह भी पढ़ें- Bagpat News: कांवड़ यात्रा: टेथर्ड ड्रोन...