गाज़ियाबाद, जुलाई 26 -- गाजियाबाद, अमन वत्स। कांवड़ यात्रा 30 जुलाई से शुरू होगी। रेलवे ने शिवभक्तों की सुविधा के लिए विशेष तैयारियां शुरू कर दी हैं। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की भीड़ को ध्यान में रखते हुए दिल्ली और हरिद्वार के बीच मेला स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जाएगा। इनमें से एक ट्रेन का गाजियाबाद स्टेशन पर ठहराव होने से श्रद्धालुओं को सहूलियत होगी। इससे इस रूट पर नियमित ट्रेनों पर यात्रियों का दबाव भी कम होगा। गाजियाबाद स्टेशन से कांवड़ यात्रा के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु हरिद्वार से गंगाजल लेने के लिए रवाना होते हैं। सामान्य दिनों की तुलना में इस अवधि में ट्रेनों में यात्रियों की संख्या बढ़ जाती है। यह भी पढ़ें- यूपी में कांवड़ यात्रा का रूट डायवर्जन प्लान जारी, इन रास्तों से होकर गुजरेंगे कांवड़िये इसी को देखते हुए रेलवे ...