मेरठ, जुलाई 15 -- मुजफ्फरनगर के बाद अब मेरठ में कांवड़ यात्रा के चलते स्कूल-कॉलेज बंद रहेगा। डीएम ने श्रावण मास पर कांवड़ यात्रा के दौरान मेरठ जिले में सुरक्षा और कानून-व्यवस्था के मद्देनजर सभी विद्यालय और शिक्षण संस्थान आगामी 23 जुलाई तक बंद करने का आदेश दिया है। जिलाधिकारी वी. के. सिंह द्वारा जारी आदेश के अनुसार 11 जुलाई से 23 जुलाई तक कांवड़ यात्रा के दौरान छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए जिले में संचालित सभी प्राथमिक, उच्च प्राथमिक, माध्यमिक विद्यालय, सीबीएसई/आईसीएसई बोर्ड से संबद्ध विद्यालय, मदरसे, डिग्री कॉलेज तथा तकनीकी शिक्षण संस्थानों में 16 जुलाई से 23 जुलाई 2025 तक शैक्षणिक कार्य बंद रहेंगे। जिला प्रशासन ने आदेश में स्पष्ट किया है कि अगर इस अवधि में कोई भी विद्यालय या संस्थान खुला पाया गया तो उसके विरुद्ध कठोरत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.