कांवड़ यात्रा की सुरक्षा का जायजा लेने पहुंचे आईजी किरण एस, दिए कड़े निर्देश
पीलीभीत, अगस्त 3 -- लखीमपुर। कांवड़ यात्रा और सावन मेले को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड़ पर है। इसी सिलसिले में सोमवार को लखनऊ रेंज के आईजी किरण एस. ने गोला गोकर्णनाथ पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने प्रसिद्ध शिव मंदिर परिसर से लेकर राष्ट्रीय राजमार्ग तक सुरक्षा इंतजामों और बैरिकेडिंग की स्थिति का जायजा लिया।निरीक्षण के दौरान आईजी ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि कांवड़ियों की अपेक्षित भीड़ को ध्यान में रखते हुए सभी व्यवस्थाएं समय रहते दुरुस्त की जाएं। उन्होंने कहा कि जिन मार्गों को रूट डायवर्जन के तहत बंद किया गया है, वहां पुलिस कर्मियों की मुस्तैद तैनाती रहे और आवश्यकतानुसार स्थाई बैरिकेडिंग लगाई जाए। यह भी पढ़ें- Lakhimpur Khiri News: सावन का पहला सोमवार आज, रूट प्लान देख...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.