मुजफ्फर नगर, अगस्त 11 -- कांवड़ यात्रा-2026 को सकुशल और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने में पुलिस-प्रशासन के साथ सरकारी महकमे के अधिकारियों और कर्मचारियों की भूमिका भी अहम रही। कांवड़ मार्ग की व्यवस्थाओं को लेकर इस बार जिला प्रशासन ने पहले से ही व्यापक तैयारियां की थीं। इसका असर यात्रा के दौरान साफ दिखाई दिया। कांवड़ मार्ग पर होटल, रेस्टोरेंट और ढाबों के नाम अथवा खाने के रेट को लेकर न तो कोई बड़ा विवाद सामने आया और न ही कांवड़ियों की ओर से किसी तरह की गंभीर शिकायत दर्ज हुई। खाद्य, स्वास्थ्य, विद्युत, निकाय और जिला पंचायत समेत विभिन्न विभागों ने अपने-अपने स्तर पर जिम्मेदारियां संभालते हुए व्यवस्थाओं को बनाए रखा। कांवड़ यात्रा के सफल संचालन की सबसे बड़ी तस्वीर यह रही कि विभिन्न विभागों के बीच बेहतर समन्वय बना रहा। पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था क...