सहारनपुर, जुलाई 31 -- सहारनपुर, संवाददाता। कांवड़ यात्रा का उत्साह अब केवल पारंपरिक श्रद्धालुओं तक सीमित नहीं रहा, बल्कि नई पीढ़ी भी पूरे उत्साह और आस्था के साथ इसमें भागीदारी कर रही है। इस बार चंडीगढ़ से जेन अल्फा के युवा सुनीता, वैष्णवी, सूरज और बादल पहली बार हरिद्वार से कांवड़ लेने पहुंचे हैं। उनके लिए यह धार्मिक यात्रा केवल आस्था का विषय नहीं, बल्कि जीवन का यादगार अनुभव भी बन गई है। युवाओं ने बताया कि वे 27 जुलाई को अपने घर से कांवड़ यात्रा के लिए निकले थे। पहली बार इस यात्रा का हिस्सा बनने को लेकर उनमें विशेष उत्साह है। उनका कहना है कि रास्ते में जगह-जगह लगाए गए सेवा शिविरों ने यात्रा को बेहद सहज और सुखद बना दिया। सहारनपुर में कांवड़ियों के ठहरने, भोजन, पेयजल और विश्राम की व्यवस्थाएं उन्हें काफी अच्छी लगीं। उन्होंने प्रशासन की तैयारि...