नई दिल्ली, अगस्त 11 -- आज सावन की शिवरात्रि के मौके पर भगवान भोलेनाथ के मंदिरों में भक्तों का बड़ा हुजूम उमड़ेगा। इसके चलते दिल्ली-एनसीआर की सड़कों पर लोगों को कई जगहों पर ट्रैफिक जाम या डायवर्जन की समस्या का सामना करना पड़ सकता है। आज कांवड़ यात्रा का समापन होने के चलते सभी कांवड़िये और डाक कांवड़ भी जल्द से जल्द अपने गंतव्य की ओर निकलने का प्रयास करेंगे।दिल्ली में इन मंदिर के आसपास मिल सकता है जाम हरिद्वार और अन्य स्थानों से गंगाजल लेकर कांवड़िये दिल्ली पहुंच रहे हैं। मंगलवार को शिवभक्त जलाभिषेक कर अपनी कांवड़ यात्रा पूरी करेंगे। इस दौरान जगह-जगह भंडारे और धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन किया गया है। शिवरात्रि पर मंदिरों में सुबह रुद्राभिषेक, महामृत्युंजय मंत्र जाप, कीर्तन और महाआरती का आयोजन किया जाएगा। शिवरात्रि पर जलाभिषेक और महाशृंगार का ...