गाज़ियाबाद, जुलाई 1 -- गाजियाबाद, योगेन्द्र सागर। कांवड़ यात्रा को सुरक्षित और जाममुक्त बनाने के लिए यातायात पुलिस ने तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू किया है। शहर के प्रमुख चौराहों और कांवड़ मार्गों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी, जबकि नया बस अड्डा पर ट्रायल के तौर पर गोलचक्कर बनाया जाएगा। इसके अलावा मोहन नगर में अवैध पार्किंग पर सख्त कार्रवाई और मेट्रो स्टेशन के बाहर ऑटो संचालन की नई व्यवस्था बनाई जाएगी। यह भी पढ़ें- पारंपरिक रूट पर चलेंगे कांवड़िया, एक्सप्रेस-वे और ग्रीन कॉरिडोर पर दौड़ेंगे वाहनकांवड़ यात्रा की समीक्षा बैठक एडिशनल सीपी कानून-व्यवस्था एवं यातायात राज करन नैय्यर की अध्यक्षता में हुई समीक्षा बैठक में यातायात पुलिस, नगर निगम के नोडल अधिकारियों और सभी ट्रैफिक इंस्पेक्टरों ने कांवड़ यात्रा की तैयारियों पर चर्चा की। एडिशनल सीपी न...