नोएडा, जुलाई 7 -- ग्रेटर नोएडा, ब्रिजेश कुमार। कांवड़ यात्रा के दौरान शांति व्यवस्था को लेकर पुलिस अधिकारी सभी थाना क्षेत्र में संभ्रांत लोगों के साथ बैठक कर रहे हैं। ग्रेटर नोएडा के डीसीपी, एडीसीपी, एसीपी ने सोमवार की शाम दादरी, जारचा, दनकौर, रबूपुरा और जेवर में बैठक की। लोगों से पुलिस-प्रशासन का सहयोग करने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने की अपील की गई। एसीपी डॉ. रवि शंकर ने इकोटेक वन परिसर में संभ्रांत नागरिकों, डीजे संचालकों और शिविर आयोजकों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि कांवड़ यात्रा आस्था का पर्व है। इसे शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराना पुलिस और आमजन की साझा जिम्मेदारी है। उन्होंने सभी से किसी भी प्रकार की अफवाह से बचने की सलाह दी। बैठक के दौरान डीजे संचालकों को शासन द्वारा निर्धारित नियमों का पालन करने के निर्देश दिए ग...