कांवड़ यात्रा : रेस्टोरेंट में मिल रहा महंगा सामान, शिवभक्त परेशान
मेरठ, जुलाई 21 -- गंगनहर कांवड़ मार्ग से गुजर रहे शिवभक्तों ने मार्ग किनारे स्थित कुछ रेस्टोरेंटों पर खाने-पीने और दैनिक उपयोग के सामान के अधिक दाम वसूलने का आरोप लगाया है। शिवभक्तों का कहना है कि कांवड़ सेवा शिविर शुरू न होने के कारण उन्हें मजबूरी में रेस्टोरेंटों से ही भोजन और जरूरी सामान खरीदना पड़ रहा है। ऐसे में उनसे हर सामान पर अधिक रुपये वसूले जा रहे हैं। उधर, मामला संज्ञान में आने पर अधिकारियों ने जांच कराकर कार्रवाई की बात कही है। हरिद्वार से जल लेकर राजस्थान के अलवर के लिए निकले शिवभक्तों ने बताया कि पानी, कोल्ड ड्रिंक, बिस्कुट, भोजन और अन्य आवश्यक वस्तुएं निर्धारित कीमत से अधिक पर बेची जा रही हैं। यह भी पढ़ें- कांवड़ में दुकान लगाने वालों का पंजीकरण और प्रमाण पत्र हो: सीएम उन्होंने बताा कि अभी तक हरिद्वार से लेकर मेरठ जिले तक उ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.