गाजियाबाद, अगस्त 2 -- कांवड़ यात्रा के दौरान शिवभक्तों को शुद्ध और सुरक्षित भोजन उपलब्ध कराने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। विभाग ने कांवड़ मार्ग पर संचालित मीट-मांस परोसने वाली दुकानों को एक माह तक बंद रखने के निर्देश दिए हैं। वहीं, भोजन की गुणवत्ता पर नजर रखने के लिए गाजियाबाद में 14 विशेष टीमों को तैनात किया है। ये टीमें होटल, ढाबों और अन्य खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर उनके क्यूआर कोड की जांच कर रही हैं।दुकानों पर खाद्य सामग्रियों की जांच कर रहे अफसर हरिद्वार से बड़ी संख्या में गाजियाबाद के रास्ते से शिवभक्त कांवड़ लेकर गुजरते हैं। ऐसे में कांवड़ियों को किसी भी प्रकार की कोई समस्या ना हो इसके लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां की है। इसी क्रम में खाद्य सुरक्षा विभाग ने कांवड़ मार्ग पर पड़ने वाले प्रतिष्ठानों पर...