अमरोहा, जून 9 -- आगामी 11 जुलाई से शुरू हो रही सावन कांवड़ यात्रा को सकुशल संपन्न कराने को लेकर पुलिस व प्रशासन अलर्ट हो गया है। सभी तैयारियों को जल्द से जल्द पूरा कराया जाएगा। कांवड़ियों की सुरक्षा के लिहाज से जिले को चार सुपर जोन, 12 सेक्टर और 72 सब सेक्टर में बांटा जा सकता है। इसके लिए जोन, सेक्टर और सब सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात रहेंगे। मुख्य रूप से जलाभिषेक वाले मंदिरों को चिह्नित किया जाएगा। यहां पर ड्रोन कैमरे से असामाजिक तत्वों पर नजर रखी जाएगी। पूरे महीने चलने वाली सावन कांवड़ यात्रा में हरिद्वार और ब्रजघाट से गंगा जल लेकर करीब छह लाख शिवभक्त गंतव्य को लौटते हैं। सावन कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराना प्रशासन के लिए किसी चुनौती से कम नहीं है। अमरोहा जिले के साथ ही बरेली, संभल, मुरादाबाद, रामपुर समेत आसपास अन्य कई जिलों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.