बुलंदशहर, अगस्त 1 -- कांवड़ यात्रा के दौरान हरिद्वार से पवित्र गंगाजल लेकर अपने गंतव्य की ओर लौटने वाले लाखों शिवभक्तों की सुगम, सुरक्षित और कष्टरहित यात्रा सुनिश्चित करने के लिए सामाजिक संस्था राष्ट्र चेतना मिशन की युवाओं की टोली ने अपनी तैयारियां पूरी कर ली हैं। जिले में बीते 15 वर्षों से निरंतर कांवड़ सेवा में समर्पित यह संस्था इस बार अपना 15वां सेवा वर्ष मना रही है। संस्था की ओर से आगामी पांच अगस्त से शुरू होकर 12 अगस्त तक आठ दिवसीय विशाल कांवड़ सेवा अभियान चलाया जाएगा इस दौरान शिवभक्तों की सेवा में यह टोली जुटेगी। हरिद्वार से लेकर बुलंदशहर तक के युवाओं की टोली पूरी तरह से शिवभक्तों की सेवा के लिए समर्पित होगी और बड़े स्तर पर शिवभक्तों की सेहत का ख्याल रखा जाएगा। यह भी पढ़ें- कांवड़ियों के स्वागत में सजे घर, जगह-जगह भंडारों की बहारसेव...