बुलंदशहर, जुलाई 27 -- श्रावण कांवड़ यात्रा-2026 को सुरक्षित, शांतिपूर्ण और निर्बाध रूप से संपन्न कराने के लिए जिला पुलिस पूरी तरह सतर्क नजर आ रही है। सोमवार को एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने पुलिस लाइन से 82 मोटरसाइकिल पुलिस दस्तों को हरी झंडी दिखाकर जनपद के विभिन्न कांवड़ मार्गों और संवेदनशील इलाकों के लिए रवाना किया। यह सभी दस्ते प्रमुख कांवड़ मार्गों, शिवालयों, डाक कांवड़ रास्तों, भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों पर नजर रखेंगे। सोमवार को पुलिस लाइन से 82 बाइक पुलिस दस्तों को एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। ​हरी झंडी दिखाने के बाद एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि ​विशेष बाइक दस्तों को कांवड़ यात्रा के दौरान त्वरित पुलिस प्रतिक्रिया (क्विक रिस्पॉन्स), लगातार गश्त, यातायात प्रबंधन और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए तैनात किया...