कांवड़ यात्रा: श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए अनोखी पहल, लोहे के बिजली खंभों पर लपेटी गई प्लास्टिक शीट
हापुड़, अगस्त 3 -- आगामी कांवड़ यात्रा को सुरक्षित और सुगम बनाने के लिए प्रशासन और ऊर्जा निगम ने कमर कस ली है। कांवड़ मार्गों पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए इस बार एक विशेष सतर्कता बरती जा रही है। मार्ग में पड़ने वाले लोहे के सभी बिजली के खंभों और ट्रांसफार्मर के सपोर्टिंग पोल्स को नीली प्लास्टिक शीट और वाटरप्रूफ पन्नी से पूरी तरह ढका जा रहा है। यह भी पढ़ें- Ghaziabad News: कांवड़ियों को करंट से बचाने के लिए खंभों पर पॉलीथिन लगाईसुरक्षा उपाय कांवड़ यात्रा के दौरान लाखों की संख्या में शिवभक्त नंगे पांव और भीगे कपड़ों में जल लेकर पैदल गुजरते हैं। मानसून का समय होने के कारण बारिश में लोहे के खंभों में करंट उतरने (करंट लीक होने) का गंभीर खतरा बना रहता है। कई बार अनजाने में कांवड़िया आराम करने या सहारा लेने के लिए इन खंभों को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.