गाज़ियाबाद, जुलाई 30 -- गाजियाबाद, योगेन्द्र सागर। आगामी कांवड़ यात्रा के मद्देनजर कमिश्नरेट के अधिकारियों ने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों की सुविधाओं और संसाधनों को मजबूत करने की दिशा में पहल की है। बुधवार को मेरठ तिराहे पर आयोजित कार्यक्रम में यातायात कर्मियों को जनसहयोग से रेनकोट, छाते, बैटन लाइट और पेयजल कैंपर वितरित किए गए।इस मौके पर डीसीपी ट्रैफिक त्रिगुण बिसेन ने कहा कि कांवड़ यात्रा के दौरान लाखों श्रद्धालुओं के आवागमन को देखते हुए पुलिसकर्मियों को हर परिस्थिति में मुस्तैदी के साथ ड्यूटी करनी होगी। बारिश के मौसम को ध्यान में रखते हुए उन्हें रेनकोट और छाते उपलब्ध कराए गए हैं, जबकि रात्रिकालीन ड्यूटी के दौरान यातायात संचालन और सुरक्षा व्यवस्था को प्रभावी बनाने के लिए बैटन लाइट वितरित की गई। यह भी पढ़ें- कांवड़ यात्रा के लिए तैयार य...