रुद्रपुर, जुलाई 30 -- काशीपुर, संवाददाता। सावन में कांवड़ यात्रा को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित संपन्न कराने तथा कांवड़ियों की सुविधा और सुगम यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश पुलिस अधिकारियों की समन्वय बैठक आयोजित की गई। इसमें कांवड़ यात्रा के दौरान बड़े वाहनों के संचालन पर विशेष निगरानी रखने और आवश्यकता अनुसार रूट डायवर्जन लागू करने पर सहमति बनी। गुरुवार को आईजीएल परिसर में आयोजित बैठक में यातायात व्यवस्था, कानून-व्यवस्था, आपसी सूचनाओं के आदान-प्रदान और दोनों राज्यों की पुलिस के बीच बेहतर समन्वय बनाए रखने पर विस्तार से चर्चा की गई। श्रद्धालुओं की सुरक्षा को देखते हुए कांवड़ यात्रा के दौरान बड़े वाहनों के आवागमन को प्रतिबंधित रखने और सीमावर्ती क्षेत्रों में यातायात को सुचारू बनाए रखने के लिए संयु...