हरिद्वार, अप्रैल 24 -- हरिद्वार, संवाददाता। चारधाम यात्रा और कांवड़ मेले की तैयारियों को लेकर जिला प्रशासन ने सड़क सुरक्षा को शीर्ष प्राथमिकता दी है। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में शुक्रवार को जिला कार्यालय में सड़क सुरक्षा और दुर्घटना न्यूनीकरण अनुश्रवण समिति की बैठक आयोजित हुई, जिसमें अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि सितंबर तक सभी सड़कों को गड्ढामुक्त किया जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण के लिए यातायात नियमों का कड़ाई से पालन कराया जाए। उन्होंने तेज रफ्तार, शराब पीकर वाहन चलाने, ओवरलोडिंग और बिना हेलमेट वाहन चलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। परिवहन विभाग और पुलिस को शाम 6 बजे से रात 10 बजे तक विशेष चेकिंग अभियान चलाने को कहा है। यह भी पढ़ें- संयुक्त जांच में हाईवे मिले खराब हाल ...