कांवड़ मेले से पहले खाद्य विभाग की सघन जांच, 42 प्रतिष्ठानों का निरीक्षण
हरिद्वार, जुलाई 24 -- कांवड़ मेला-2026 के मद्देनजर खाद्य सुरक्षा विभाग की तीन टीमों ने शुक्रवार को चंडीघाट, मंगलौर और रोड़ीबेलवाला क्षेत्र में अभियान चलाकर 42 ढाबों, होटलों और खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया। जांच के दौरान कुल 12 खाद्य नमूने प्रयोगशाला जांच के लिए लिए गए। चंडीघाट क्षेत्र में पांच प्रतिष्ठानों पर फूड लाइसेंस और फूड सेफ्टी डिस्प्ले बोर्ड नहीं मिलने पर नोटिस जारी किए गए। वहीं बिना लेबल और निर्माण तिथि वाले 12 बेकरी उत्पादों के पैकेट हटवाए गए। सभी कारोबारियों को रेट लिस्ट लगाने, बासी भोजन न बेचने, खाद्य पदार्थ ढककर रखने और स्वच्छता बनाए रखने के निर्देश दिए गए। यह भी पढ़ें- Basti News: कांवड़ यात्रा के दौरान होटल-ढाबों पर रहेगी निगरानी यह भी पढ़ें- Bagpat News: कांवड़ मार्ग पर खाद्य पदार्थों की बिक्री पर रहेगी नजर
हिंदी हि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.