रुडकी, जुलाई 31 -- रुड़की, संवाददाता। कांवड़ मेला के मद्देनजर जीआरपी रुड़की ने शुक्रवार को रेलवे स्टेशन और ट्रेनों में विशेष जनजागरूकता अभियान चलाकर यात्रियों को सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। अभियान के दौरान महिलाओं एवं बच्चों के विरुद्ध होने वाले अपराधों की रोकथाम, चैन स्नैचिंग, जहरखुरानी और चोरी जैसी घटनाओं से बचाव के संबंध में आवश्यक जानकारी दी गई। रेलवे पुलिस अधीक्षक उत्तराखंड हरिद्वार के निर्देश पर चलाए गए अभियान में यात्रियों को अपने मोबाइल फोन, आभूषण व अन्य कीमती सामान सुरक्षित रखने तथा किसी भी अंजान व्यक्ति से खाने-पीने की वस्तु स्वीकार न करने की सलाह दी गई। यह भी पढ़ें- Dehradun News: कांवड़ पटरी पर दुकानदारों का पुलिस ने किया सत्यापन

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...