कांवड़ मेले में खाद्य सुरक्षा विभाग ने छापेमारी की
हरिद्वार, अगस्त 7 -- हरिद्वार, संवाददाता। कांवड़ मेले के दौरान श्रद्धालुओं को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग ने शुक्रवार को विभिन्न क्षेत्रों में अभियान चलाया। सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन हरिद्वार के नेतृत्व में टीम ने होटल, रेस्टोरेंट, ढाबों और अन्य खाद्य प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण किया। टीम ने प्रमुख कांवड़ यात्रा मार्गों पर स्थित खाद्य प्रतिष्ठानों में साफ-सफाई, खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और रसोई की स्थिति जांची। इस दौरान चना दाल, ब्रेड पकोड़ा और आलू की सब्जी सहित कुल नौ नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए। निरीक्षण के दौरान एक प्रतिष्ठान में कोल्ड ड्रिंक की दो लीटर की चार बोतलों की लेबलिंग में गड़बड़ी मिलने पर उन्हें मौके पर नष्ट कराया गया। एक अन्य प्रतिष्ठान में खाद्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.