हरिद्वार, जुलाई 17 -- आगामी कांवड़ मेले के सफल, सुरक्षित और सुव्यवस्थित आयोजन को लेकर राष्ट्रीय धर्मशाला सुरक्षा समिति की बैठक बाबा काली कमली की धर्मशाला में आयोजित हुई। बैठक में धर्मशाला प्रबंधकों ने हर वर्ष की तरह इस बार भी विशेष पुलिस अधिकारी (एसपीओ) के रूप में पुलिस प्रशासन का सहयोग करने का संकल्प लिया। साथ ही श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने, सुरक्षा व्यवस्था मजबूत रखने और प्रशासन के साथ समन्वय बनाए रखने का भरोसा दिलाया। राष्ट्रीय धर्मशाला सुरक्षा समिति (रजिस्टर्ड) के अध्यक्ष महेश गौड़ ने कहा कि कांवड़ यात्रा आस्था का महापर्व है और इसकी व्यवस्थाओं को सुचारु बनाए रखना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। यह भी पढ़ें- कांवड़ मेले को लेकर अंतर्राज्यीय समन्वय बैठक शुरू, छह राज्यों के अधिकारी हरिद्वार में जुटे उन्होंने कहा कि अगस्त में...