कांवड़ मेले की तैयारियों में कोई कमी न रहे: सतपाल महाराज
देहरादून, जुलाई 3 -- हरिद्वार। आगामी कांवड़ मेले की तैयारियों की समीक्षा के लिए शुक्रवार को सीसीआर सभागार में प्रभारी मंत्री सतपाल महाराज की अध्यक्षता में बैठक संपन्न हुई। बैठक में पेयजल, विद्युत, स्वास्थ्य, स्वच्छता, यातायात, पार्किंग, प्रकाश व्यवस्था और कानून-व्यवस्था सहित सभी तैयारियों की बारीकी से जांच की गई। सतपाल महाराज ने कहा कि देशभर से आने वाले करोड़ों श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुगम आवागमन सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्धारित समय सीमा तक सभी व्यवस्थाएँ पूरी की जाएँ और किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। साथ ही विभागों के बीच समन्वय कड़ा रखें ताकि आपात स्थितियों में त्वरित कार्रवाई संभव हो।बैठक यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News: श्रावणी मेला में बनेगा कंट्रोल रूम, 24 घंटे करेग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.