कांवड़ मेले और बारिश से पहले नालों की सफाई व्यवस्था पर जोर
हरिद्वार, जून 18 -- कांवड़ मेले और मानसून से पहले नगर निगम मेयर किरन जैसल ने भूपतवाला क्षेत्र में जल निकासी व्यवस्था का जायजा लिया। मेयर ने मौके पर अधिकारियों को नालों की सफाई और जलभराव रोकने के लिए विशेष इंतजाम करने के निर्देश दिए गए। गुरुवार को मेयर ने आगामी वर्षा ऋतु और कांवड़ मेले को देखते हुए भूपतवाला स्थित गौकर्ण धाम के समीप केले वाली पुलिया का औचक निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान मेयर ने कहा कि भूपतवाला हरिद्वार का प्रमुख यात्री बाहुल्य क्षेत्र है, जहां चारधाम यात्रा, कांवड़ मेला और अन्य धार्मिक अवसरों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ पहुंचती है। ऐसे में बारिश के दौरान जलभराव की स्थिति उत्पन्न न हो, इसके लिए नालों और जल निकासी तंत्र की नियमित सफाई एवं निगरानी आवश्यक है। अधिकारियों को निर्दे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.