सहारनपुर, जुलाई 29 -- सहारनपुर। कांवड़ मेले के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए रेलवे ने बठिंडा-हरिद्वार और हरिद्वार-बठिंडा के बीच दो स्पेशल ट्रेनों के संचालन की घोषणा की है। दोनों ट्रेनें 30 जुलाई से 30 अगस्त तक संचालित होंगी और कुल 32-32 फेरे लगाएंगी। इससे पंजाब, हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश से हरिद्वार जाने वाले कांवड़ियों को आवागमन में सुविधा मिलेगी। ट्रेन नंबर 04560 बठिंडा-हरिद्वार स्पेशल सुबह 5:30 बजे बठिंडा से रवाना होगी। यह बरनाला, धूरी, नाभा, पटियाला, राजपुरा, अंबाला, बराड़ा, जगाधरी और यमुनानगर होते हुए सुबह 11:35 बजे सहारनपुर रेलवे स्टेशन पहुंचेगी। यहां पांच मिनट के ठहराव के बाद ट्रेन रुड़की होते हुए दोपहर 2:35 बजे हरिद्वार पहुंचेगी। यह भी पढ़ें- कांवड़ यात्रा के दौरान नमो भारत कॉरिडोर पर हर 8 मिनट में मिलेगी ट्रेन, NCRTC ब...