हरिद्वार, जुलाई 17 -- हरिद्वार,संवाददाता। चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी संघ, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं उत्तराखंड ने कांवड़ मेला और आगामी कुंभ मेला के दौरान ड्यूटी करने वाले कर्मचारियों को मेला भत्ता तथा दुर्घटना बीमा का लाभ दिए जाने की मांग उठाई है। शुक्रवार को जारी प्रेस विज्ञप्ति में संगठन ने कहा कि हरिद्वार में प्रतिवर्ष आयोजित होने वाले कांवड़ मेले में करोड़ों शिवभक्त पहुंचते हैं, जिससे स्वास्थ्य विभाग सहित विभिन्न विभागों के कर्मचारियों पर अतिरिक्त कार्यभार रहता है। प्रदेश अध्यक्ष दिनेश लखेड़ा, प्रदेश प्रवक्ता राजेंद्र तेश्वर और जिलामंत्री राकेश भंवर ने कहा कि पूर्व में कुंभ मेले के दौरान कर्मचारियों को विशेष भत्ता दिया जाता रहा है। यह भी पढ़ें- कांवड़ मेले को लेकर अंतर्राज्यीय समन्वय बैठक शुरू, छह राज्यों के अधिकारी हरिद्वार में ...