आगरा, जुलाई 24 -- तीर्थ नगरी सोरों में कांवड़ मेला की शुरूआत हो गई है। नगर पालिका के द्वारा कांवड़ मेला में दुकान लगाने का ठेका उठाने के बाद दुकानदारों ने दुकानें लगाना शुरू कर दिया है। कांवड़ मेला में लग रही दुकानों पर श्रद्धालु कांवड़ व उसे सजाने की सामग्री खरीद सकेंगे। मध्यप्रदेश व राजस्थान के सुदूर क्षेत्रों से श्रद्धालु कांवड़ भरने के लिए सोरों पहुंचना शुरू हो जाएंगे। यह कांवड़िए 10 से 15 दिन पैदल चलकर अपने गृह क्षेत्रों में श्रावण माह के सोमवार को भगवान शिव का जलाभिषेक करेंगे। सोरों की वराह मूर्ति तिराहा के आस-पास दुकान लगा रहे दुकानदारों ने कहा कि मध्यप्रदेश के शिवपुरी, गुना, मंदसौर, ग्वालियर व अन्य क्षेत्रों से श्रद्धालु पूर्णिमा के दिन से ही सोरों आना शुरू हो जाते हैं। राजस्थान के धौलपुर व भरतपुर क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में श...