हरिद्वार, अगस्त 10 -- कांवड़ मेले के चलते नेशनल हाईवे और अंदरूनी मार्गों पर भारी वाहनों का संचालन बंद होने से जिले के औद्योगिक क्षेत्रों में माल ढुलाई बुरी तरह प्रभावित हुई है। सिडकुल, रुड़की, भगवानपुर, लक्सर और बहादराबाद से रोजाना दूसरे राज्यों को जाने वाले 1500 से अधिक ट्रकों के पहिए थम गए हैं। ट्रांसपोर्टरों का दावा है कि मार्ग बंद होने से अब तक करीब 30 करोड़ रुपये का कारोबार प्रभावित हुआ है। कांवड़ मेले के दौरान हरिद्वार में हाईवे पर भारी वाहनों का संचालन बंद रहता है। इस साल भी 30 जुलाई से भारी वाहनों का संचालन बंद कर दिया गया। ट्रांसपोर्टरों के मुताबिक 30 जुलाई से चार अगस्त तक रात 12 बजे से सुबह चार बजे तक भारी वाहनों के संचालन की बात हुई थी। लेकिन तीन अगस्त से पूरी तरह रोक लगा दी गई। कांवड़ मेले के दौरान हाईवे बंद होने से ट्रांसपोर्...