रिषिकेष, अगस्त 3 -- कांवड़ यात्रा में पुलिस की सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था को परखने के लिए आईटी एसटीएफ नीलेश आनंद भरणे सोमवार को ऋषिकेश पहुंचे। उन्होंने स्थानीय पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक कर मौजूदा इंतजामों का फीडबैक लिया। अगले कुछ दिनों तक कांवड़ियों की अत्याधिक भीड़ को लेकर सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। चारधाम ट्रांजिट केंद्र में सोमवार शाम आयोजित बैठक में उन्होंने ऋषिकेश एसपी जया बलोनी को स्पष्ट कहा कि कांवड़ यात्रा रूट पर कहीं भी बेतरतीब वाहन न दिखें। इस तरह के वाहनों पर तत्काल कार्रवाई की जाए, जिससे ट्रैफिक को सुचारु रखने में मदद मिले। उन्होंने डाक कांवड़ को देखते हुए फोर्स का आकलन कर जरूरत होने पर तत्काल फोर्स की डिमांड भी मुख्यालय को भेजने के निर्देश दिए। यह भी पढ़ें- Haridwar News: आईजी और डीआईजी ने निरीक्षण किया, बैठक में याताय...