हापुड़, जुलाई 29 -- भोले बाबा ने बो दी भांग , बूंदिया पड़ने लगी। मेरठ-हापुड़ सीमा पर अचानक तेज बारिश होने लगी। जिसमें शिवभक्त भीगते हुआ आगे बढ़ रहे थे और बम बोल रहे थे। गौमुख, हरिद्वार से आने वाले शिवभक्तों की अजब-गजब मन्नते, पैर में छालों के साथ बढ़ रहे थे आगे। हम दो हमारे दो, पिता-मां और बेटा बेटी के साथ एक कांवड़ हापुड़ सिटी की तरफ जा रही थी। जिसमें मासूम बेटी को एक तरफ कंधे पर झूल रही कांवड़ में बैठा रखा था तो दूसरी तरफ गंगा जल था। धीरे-धीरे संख्या बढ़ने लगी और दिल्ली-लखनऊ हाईवे और मेरठ-बुलंदशहर हाईवे गेरुवे रंग में रंगने शुरू हो गए है। ब्रजघाट से दिल्ली और बरेली की तरफको कांवड़ जा रही है। हरिद्वार और गौमुख से बुलंदशहर, नोएडा आदि के लिए कांवड़ आ रही है। अब कांवड के चलते हापुड़ से निकल रहा बुलंदशहर हाईवे और दिल्ली-मुरादाबाद हाईवे धीरे ...