हरिद्वार, जुलाई 21 -- हरिद्वार, संवाददाता। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि कांवड़ मेले के दौरान दुकान लगाने वालों के पास पंजीकरण और प्रमाण पत्र होना चाहिए। किसी भी प्रकार की गंदगी, मिलावट और संदिग्ध चीजें नहीं होनी चाहिए। यह बात उन्होंने नाम बदलकर दुकानें चलाने वालों को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में कहीं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मंगलवार को हरिद्वार के दौरे पर रहे। उन्होंने कई कार्यक्रमों में शिरकत की। बैठक के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि कांवड़ मेले में शिवभक्त कांवड़ियों के स्वागत और उनकी सफल यात्रा को लेकर किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की गई है। हरिद्वार गंगाजल लेने वाले कांवड़ियों के लिए बिजली, पानी, सड़क, यातायात व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था, घाटों की सफाई, शौचालय और पार्किंग की बेहतर व्यवस्थ...