आगरा, जुलाई 28 -- तीर्थ नगरी सोरों में 30 जुलाई से शुरू हो रहे कांवड़ मेला के दौरान कांवड़ियों के सुविधाजनक तरीके से आवागमन व यातायात व्यवस्था में सहयोग करने वाले कांवड़ मित्रों को परिचय पत्र वितरित किए हैं। कांवड़ मित्र कांवड़ियों की मदद के लिए पूरी निष्ठा के साथ सहयोग करेंगे। मंगलवार को कोतवाली प्रभारी लोकेश भाटी ने कहा कि कांवड़ यात्रा के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं का आवागमन होता है। ऐसे में बजरंग दल के कार्यकर्ता श्रद्धालुओं का मार्गदर्शन करने, यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने, जरूरतमंद यात्रियों की सहायता करने तथा किसी भी आकस्मिक स्थिति की सूचना तत्काल पुलिस प्रशासन तक पहुंचाने का कार्य करेंगे। यह भी पढ़ें- Roorki News: कांवड़ मेले की व्यवस्थाओं को लेकर पुलिस मुस्तैद कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों ने बजरंग दल से अपील की ...