शाहजहांपुर, अगस्त 1 -- शाहजहांपुर। कांवड़ यात्रा के मद्देनजर जिलाधिकारी के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने शुक्रवार को कांवड़ मार्ग पर स्थित होटल, ढाबों, रेस्टोरेंट और खाद्य प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण किया। अभियान के दौरान संचालकों को केवल ताजा भोजन परोसने, ताजी सब्जियों और सीलबंद मसालों का उपयोग करने के निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान सभी प्रतिष्ठानों पर खाद्य लाइसेंस या पंजीकरण, रेट लिस्ट, फूड सेफ्टी कनेक्ट ऐप का क्यूआर कोड और टोल-फ्री नंबर प्रदर्शित कराने के निर्देश दिए गए। टीम ने बरेली मोड़, जिला अस्पताल, गर्रा पुल, पक्का पुल, दिलेरगंज, केरूगंज, पुत्तूलाल चौराहा, हथौड़ा चौराहा, मोहम्मदी रोड, जेल रोड, खिरनीबाग और लोधीपुर समेत कई स्थानों पर अभियान चलाया। यह भी पढ़ें- Shahjahnpur News: कांवड़ मार्ग पर ढाबों-होटलों ...