मेरठ, जुलाई 31 -- कांवड़ यात्रा को सकुशल एवं शांतिपूर्ण संपन्न कराने के उद्देश्य से शुक्रवार को चौधरी चरण सिंह कांवड़ मार्ग स्थित पूठखास गंगनहर पर एसपी देहात अभिजीत कुमार एवं सीओ सरधना आशुतोष ने सुरक्षा व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ रोहटा थाना प्रभारी पूजा पंवार, जानी थाना प्रभारी गौरव विश्नोई, एसएसआई हरिमोहन गौतम सहित भारी पुलिस बल मौजूद रहा। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने देखा कि चौधरी चरण सिंह कांवड़ मार्ग पर शिवभक्त कांवड़ियों की संख्या लगातार बढ़ रही है। इसे देखते हुए श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए आवश्यक स्थानों पर बैरिकेडिंग कराई गई तथा पुलिसकर्मियों को सतर्क रहकर अपनी ड्यूटी पूरी जिम्मेदारी के साथ निभाने के निर्देश दिए गए। यह भी पढ़ें- नीलकंठ कावंड़ यात्रा के दौरान प...