कांवड़ मार्ग पर शुरू हुई ट्रांसफार्मरों की बैरिकेडिंग
मुजफ्फर नगर, जुलाई 21 -- पावर कारपोरेशन ने कांवड़ यात्रा को सुरक्षित और सुचारू रूप से सम्पन्न कराने के लिए कार्य शुरू कर दिया है। कांवड़ मार्ग पर रखे ट्रांसफार्मर की बेरिकेडिंग कराई जा रही है। वहीं बिजली के पोल को पन्नी लगाकर कवर किया जा रहा है। पावर कारपोरेशन के अधिकारियों ने कांवड मार्ग पुरकाजी, बझेडी रोड, मदीना चौक, कच्ची सड़क, रूडकी रोड, शिव चौक, मीनाक्षी चौक, मेरठ रोड, मंसूरपुर, खतौली, नावला कोठी, भगत सिंह रोड, हनुमान चौक, शामली रोड, जानसठ रोड, भोपा रोड, गंगनहर की पटरी आदि स्थानों पर निरीक्षण करते हुए करीब 9,791 बिजली के पोल को चिन्हित किया था। शिव भक्तों की सुरक्षा के लिए बिजली विभाग के द्वारा इन पोल पर पन्नी लगाकर कवर किया जा रहा है। यह भी पढ़ें- Muzaffarnagar News: 21.62 लाख से रोशन होगा कांवड़ मार्ग व कंट्रोल रूम ताकि कांवड यात्रा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.