सहारनपुर, जुलाई 29 -- सरसावा संवाददाता। सावन मास की शुरुआत गुरुवार से होने के साथ ही हरिद्वार से गंगाजल लेकर लौटने वाले कांवड़ियों की संख्या बढ़ने की संभावना है। इसे देखते हुए बुधवार को पुलिस ने कांवड़ मार्ग की सुरक्षा और यातायात व्यवस्थाओं का जायजा लिया। पुलिस अधीक्षक यातायात शैलेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने अंबाला राष्ट्रीय राजमार्ग और मार्ग पर बने कांवड़ शिविरों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की। उन्होंने बताया कि एडीजी मेरठ और डीआईजी सहारनपुर के निर्देशों के अनुसार बुधवार रात से रूट डायवर्जन योजना लागू कर दी जाएगी। कांवड़ मार्ग पर भारी वाहनों के आवागमन पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। केवल विषम परिस्थितियों में आवश्यक सेवाओं से जुड़े वाहनों को ही अनुमति दी जाएगी।उन्होंने यह भी पढ़ें- कांवड़ यात्रा 2026: दिल्ली के इन रास्तों पर लग सकता है जा...