मेरठ, मई 21 -- कांवड़ मार्ग पर अटेरना पुल के निकट गुरुवार दोपहर अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को टक्कर दिया। घायल अवस्था में राहगीरों ने बाइक सवार को अस्पताल में भर्ती कराया। उधर, हादसे के बाद आरोपी वाहन चालक फरार हो गया। भैंसी निवासी कामिल बाइक पर सवार होकर किसी काम से मुरादनगर जा रहा था। जैसे ही वह अटेरना पुल के निकट पहुंचा तो पीछे से तेज गति से आ रहे किसी अज्ञात वाहन ने उसको टक्कर मारकर रौंद दिया। टक्कर लगते ही कामिल सड़क पर गिरकर घायल हो गया। पीछे से आ रहे राहगीरों ने उसे तुरंत उठाया और एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। उन्होंने पुलिस को भी घटना की सूचना दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...