कांवड़ मार्ग पर बनीं चार ग्रीन चौकियां, प्लास्टिक के बदले बांटे जा रहे कम्पोस्टेबल बैग
हरिद्वार, अगस्त 3 -- कांवड़ मेला-2026 के दौरान सिंगल यूज प्लास्टिक के इस्तेमाल पर रोक लगाने और स्वच्छ-हरित यात्रा को बढ़ावा देने के लिए नगर निगम ने कांवड़ मार्ग पर चार ग्रीन चौकियां स्थापित की हैं। इन चौकियों पर प्लास्टिक का उपयोग करने वाले श्रद्धालुओं से पॉलीथिन लेकर उन्हें निशुल्क कम्पोस्टेबल ग्रीन बैग दिए जा रहे हैं। साथ ही पर्यावरण संरक्षण और गंगा को प्लास्टिक मुक्त रखने के लिए जागरूक भी किया जा रहा है। नगर निगम की ओर से पुल जटवाड़ा, कांवड़ पटरी प्रेमनगर, ऋषिकुल और सीसीआर चौक पर ग्रीन चौकियां संचालित की जा रही हैं। यहां तैनात स्वयंसेवक श्रद्धालुओं को सिंगल यूज प्लास्टिक से पर्यावरण, गंगा और मानव स्वास्थ्य पर पड़ने वाले दुष्प्रभावों की जानकारी दे रहे हैं। यह भी पढ़ें- Haridwar News: कांवड़ पटरी पर स्मार्ट सोलर डस्टबिन का ट्रायल, खुद खु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.