मेरठ, जुलाई 27 -- कांवड़ यात्रा को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट मोड पर है। गंगनहर कांवड़ मार्ग पर शिवभक्तों की लगातार बढ़ती संख्या को देखते हुए पुलिस-प्रशासन ने कांवड़ मार्ग पर सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी है। सोमवार से सरधना, नानू और सलावा पुल सहित प्रमुख मार्गों पर बैरिकेड लगाकर वाहनों की आवाजाही नियंत्रित की गई। पुलिस अधिकारियों के अनुसार कांवड़ियों की सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए प्रमुख चौराहों और पुलों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित किया गया है, जबकि आवश्यकतानुसार हल्के वाहनों को वैकल्पिक मार्गों से निकाला जा रहा है। यह भी पढ़ें- कांवड़ यात्रा ट्रैफिक प्लान : दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर 30 जुलाई से 12 अगस्त तक रहेगा रूट डायवर्जन कांवड़ मार्ग पर जगह-जगह बैरिकेडिंग के साथ य...