मेरठ, जून 24 -- मीरपुर-लाहौरगढ़ कांवड़ मार्ग पर करनावल स्थित नाले के पास डिवाइडर न होने के कारण दुर्घटना में घायल हुए बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और असपा कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे व घायल को तत्काल अस्पताल भिजवाया। गांव थिरोट निवासी केशव पुत्र राजकुमार बाइक से मीरपुर-लाहौरगढ़ कांवड़ मार्ग से गुजर रहा था। जैसे ही वह करनावल के पास नाले के पास पहुंचा, डिवाइडर के अभाव में उसकी बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में केशव घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही आजाद समाज पार्टी एवं भीम आर्मी से जुड़े कार्यकर्ता अनमोल मलिक, नितिन, मनजीत, पानू, और अर्चित मलिक मौके पर पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने तत्काल डायल-112, 108 एंबुलेंस सेवा और स्थानीय पुलिस को सूचना दी। इसके बाद घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल प...