मुजफ्फर नगर, जुलाई 16 -- आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, लखनऊ के आदेश तथा जिलाधिकारी के निर्देश पर कांवड़ यात्रा-2026 के दौरान श्रद्धालुओं को शुद्ध एवं सुरक्षित खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने जनपद के सभी प्रमुख कांवड़ मार्गों पर विशेष निरीक्षण अभियान शुरू कर दिया है। विभाग द्वारा विभिन्न मार्गों पर खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की तैनाती करते हुए ढाबों, होटलों, रेस्टोरेंटों, ठेलों, रेहड़ी-फेरी वालों एवं फल विक्रेताओं का सघन निरीक्षण किया जा रहा है। मंगलवार को खाद्य सुरक्षा टीम ने निरीक्षण के दौरान सभी खाद्य प्रतिष्ठानों पर फूड लाइसेंस एवं पंजीकरण प्रमाणपत्र प्रमुख स्थानों पर प्रदर्शित कराने के निर्देश दिए। खाद्य कारोबारियों को स्वच्छता, सैनिटेशन, खाद्य एवं पेय पदार्थों की गुणवत्ता बनाए ...