मुजफ्फर नगर, अगस्त 1 -- मुजफ्फरनगर। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने शुक्रवार को जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में सघन प्रवर्तन अभियान चलाते हुए मिठाई, दूध, पनीर, नमक और तैयार दाल समेत सात खाद्य पदार्थों के नमूने संग्रहित किए। सभी नमूनों को जांच के लिए खाद्य विश्लेषक प्रयोगशाला, लखनऊ भेज दिया है। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद संबंधित प्रतिष्ठानों के विरुद्ध नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जाएगी। सहायक आयुक्त (खाद्य)-द्वितीय के निर्देशन एवं मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी के नेतृत्व में हुई कार्रवाई के दौरान चरथावल स्थित शमशाद स्वीट्स से बर्फी और छैना रसगुल्ला के एक-एक नमूने लिए गए। शाहपुर कस्बे में साजिद अली के प्रतिष्ठान से मिश्रित दूध तथा आधार सिंघल के प्रतिष्ठान से नमक का नमूना संग्रहित किया गया। यह भी पढ़ें- Dumka News: बासुकीनाथ श्रा...