मेरठ, मई 31 -- रविवार दोपहर कांवड़ पटरी मार्ग पर अटेरना पुल के निकट एसडीएम सदर बिजनौर की सरकारी गाड़ी और एक महिंद्रा पिकअप में आमने-सामने भिड़ंत हो गई। पीछे चल रही एक स्विफ्ट कार भी उनसे टकरा गई। इस हादसे में एक महिला हेड कांस्टेबल समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया। मिली जानकारी के अनुसार बिजनौर जिले के मंडावर निवासी आकाश एसडीएम सदर रितू रानी की सरकारी गाड़ी चलाता है। रविवार को वह गाजियाबाद से एसडीएम के परिवार के एक सदस्य को लेने जा रहा था। वहीं मुजफ्फरनगर जिले के काकरोली थाना क्षेत्र के ढांसरी गांव निवासी अनमोल और प्रशांत गांव के ही संजय की पिकअप में सवार होकर गाजियाबाद से वापस लौट रहे थे。 यह भी पढ़ें- कांवड़ मार्ग पर एसडीएम बिजनौर की कार और पिकअप भिड़ी, चार घ...