सहारनपुर, अगस्त 5 -- श्रावण मास के सातवें दिन बुधवार को सहारनपुर से गुजर रहे कांवड़ मार्ग पर आस्था अपने पूरे शबाब पर नजर आई। हरिद्वार से पवित्र गंगाजल लेकर लौट रहे शिवभक्तों का रेला पूरे दिन मार्ग पर उमड़ता रहा। पुरुष कांवड़ियों के साथ बड़ी संख्या में महिला श्रद्धालु भी कंधों पर कांवड़ लेकर भगवान शिव के जयकारों के बीच अपने गंतव्य की ओर बढ़ती दिखाई दीं। पूरे मार्ग पर "बोल बम" और "हर-हर महादेव" के गगनभेदी उद्घोष से वातावरण पूरी तरह शिवमय बना रहा। श्रद्धालुओं की लगातार बढ़ती संख्या को देखते हुए जिला प्रशासन और नगर निगम ने व्यवस्थाओं को और सुदृढ़ कर दिया है। यह भी पढ़ें- श्रावणी मेला: कांवरिया पथ में जात-पात, अमीर-गरीब की मिटी खाई वरिष्ठ अधिकारी लगातार कांवड़ मार्ग, प्रमुख शिविरों और विश्राम स्थलों का निरीक्षण कर रहे हैं। साफ-सफाई, पेयजल, प्र...