अलीगढ़, फरवरी 10 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। महाशिवरात्रि पर शुरू होने वाली कांवड़ को लेकर नगर निगम ने सचलदल को अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए हैं। सोमवार को सचलदल की टीम ने रामघाट रोड समेत खेरेश्वर धाम पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। सड़क के दोनों ओर अतिक्रमण हटा कर सामान जब्त कर लिया। नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने चेतावनी दी है कि कांवड़ मार्ग पर अतिक्रमण होगा तो सचलदल की जिम्मेदारी होगी। नगर निगम सीमा में कांवड़ मार्ग के दोनों ओर अतिक्रमण हटाया जाएगा। रेहड़ी, पटरी, अस्थाई अतिक्रमण नहीं रहेगा। अस्थाई अतिक्रमण को भी हटाया जाएगा। सोमवार को प्रवर्तन दल ने महाशिवरात्रि के दृष्टिगत परंपरागत निकलने वाले कावड़ यात्रा के रूट पर अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया। खेरेश्वर धाम के दोनों साइडो पर अवैध रूप से खडे होने वाले वेंडर्स, धकेल और कई दुकानदारो...