रुडकी, फरवरी 16 -- कलियर, संवाददाता। कलियर क्षेत्र में कांवड़ पटरी पर सोमवार शाम को बाइक और स्कूटी की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई, जिसमें दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। एक की हालत नाजुक होने पर उसे रुड़की सिविल अस्पताल रेफर किया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार कांवड़ पटरी मार्ग पर स्कूटी और बाइक की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में प्रशांत शुक्ला (45 वर्ष) पुत्र जे.एम. शुक्ला, निवासी सिद्धार्थ एन्क्लेव, रामनगर, रुड़की तथा गुलशन (22 वर्ष) पुत्र देशराज, निवासी पूरनपुर, राजपुर, कोतवाली रानीपुर गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहन सामने से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वी...