हरिद्वार, जून 20 -- हरिद्वार, संवाददाता। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह की अध्यक्षता में पुलिस कार्यालय स्थित कॉन्फ्रेंस हॉल में मई माह की अपराध समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में मई के अपराधों, उनके खुलासों, लंबित विवेचनाओं, चारधाम यात्रा, सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम तथा आगामी कांवड़ यात्रा की तैयारियों की समीक्षा की गई। एसएसपी ने कनखल, कलियर और हरिद्वार शहर में हुए बच्चा चोरी के तीनों मामलों के सफल खुलासे और बच्चों की सकुशल बरामदगी पर पुलिस टीमों की सराहना की। सोमवती अमावस्या स्नान को सकुशल संपन्न कराने में पुलिस कर्मियों की भूमिका की भी प्रशंसा की गई। एसएसपी ने अवैध हथियारों के साथ सोशल मीडिया पर रील बनाने वालों को चिन्हित कर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कम उम्र में गैंग बनाकर उत्पात मचाने वाले युवाओं पर विशेष निगरानी ...