कांवड़ ड्यूटी के दौरान यातायात पुलिसकर्मियों ने श्रद्धालु का खोया पर्स बरामद कर लौटाया
अमरोहा, अगस्त 23 -- 21 अगस्त को पलवाड़ा चेकपोस्ट, जनपद हापुड़ पर ड्यूटी के दौरान आरक्षी यातायात मनोज यादव, जनपद अमरोहा तथा आरक्षी आमिर खालिद और टीएसआई रविन्द्र कुमार, जनपद हापुड़ को सड़क किनारे एक लावारिस पर्स मिला। तलाशी लेने पर पर्स में 2,930 रुपये नकद, दो आधार कार्ड, पैन कार्ड और ड्राइविंग लाइसेंस मिला। पुलिसकर्मियों ने आसपास जानकारी जुटाई तो पर्स के मालिक की पहचान गंगाजल लेने आए राकेश कुमार निवासी पकवाड़ा, जनपद मुरादाबाद के रूप में हुई। इसके बाद पुलिसकर्मियों ने श्रद्धालु को तलाश कर पर्स उनके सुपुर्द कर दिया। खोया सामान और महत्वपूर्ण दस्तावेज वापस मिलने पर राकेश कुमार ने यातायात पुलिसकर्मियों का आभार जताते हुए उनकी भूरि-भूरि प्रशंसा की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.