मेरठ, जुलाई 25 -- कांवड़ यात्रा-2026 को लेकर शासन ने इस बार वाहनों के परिचालन पर शिकंजा कस दिया है। शासन की ओर से मेरठ समेत सभी जिलों को कांवड़ यात्रा के दौरान वाहनों के परिचालन को लेकर अलर्ट कर दिया गया है। विशेष तौर से निर्देश दिया है कि किसी भी दशा में कांवड़ यात्री माल वाहनों पर यात्रा न करें। परिवहन आयुक्त आशुतोष निरंजन ने इस संबंध में वाहनों के परिचालन को लेकर विशेष निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने पुलिस, प्रशासन और परिवहन विभाग के अधिकारियों से कहा है कि कांवड़ यात्रा और श्रावण मेला-2026 को सुरक्षित, सुगम और व्यवस्थित बनाने के लिए हरसंभव व्यवस्था की जाए। उन्होंने मेरठ समेत सभी जनपदों के पुलिस, प्रशासन और परिवहन विभाग के अधिकारियों को इस संबंध में अलर्ट कर गाइडलाइन जारी की है。 यह भी पढ़ें- Hathras News: कांवड़ यात्रा मार्ग पर चिन्हित ब...